Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया बड़ा संदेश!

देश

पश्चिम बंगाल को नया सीएम मिल गया है. शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली है. इसके साथ ही टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. कल तक अपने बायो में सीएम लिखने वाली ममता ने इसमें बदलाव किया है. उन्होंने अब लिखा है, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष. फिर लिखा- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, ब्रैकेट में 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा.

चुनाव के नतीजे आने के बाद हार के बावजूद ममता ने ऐलान किया था कि वो इस्तीफा नहीं देंगी. उन्होंने कहा था कि वह हारी नहीं हैं, फिर इस्तीफा क्यों देंगी? कुछ समय पहले तक तो उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर “पूर्व” शब्द भी नहीं लिखा था. आज जब शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली तब उन्होंने अपने बायो में बदलाव किया.

ममता बनर्जी ने इस्तीफा नहीं दिया

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि संविधान के अनुसार ममता बनर्जी 7 मई तक राज्य की कार्यवाहक मुख्यमंत्री थीं लेकिन परंपरा के अनुसार, सभी राज्यों में मुख्यमंत्री को चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन इस्तीफा देना होता है. 2011 में भी ऐसा ही हुआ था. उस समय के चलन को देखते हुए बुद्धदेव भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि ममता बनर्जी ने इस्तीफा नहीं दिया.

बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री हैं शुभेंदु

उधर, आज शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वो बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री हैं. कल शुवेंदु विधानसभा में विधायक दल के नेता चुने गए थे. आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में शपथ ली. कुछ समय पहले शुवेंदु के सोशल मीडिया बायो में ‘विपक्ष के नेता’ लिखा था. अब उनके बायो में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का नाम है.

बीजेपी ने207 सीटों पर जीत दर्ज की

बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने207 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी महज 80 सीटों पर ही सिमट गई. इस चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था. वह अपने गृह जिले पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम सीट से और दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से मैदान में उतरे और दोनों ही सीट पर शानदार जीत दर्ज की. भवानीपुर में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry