Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने ‘राका’ के लिए किया धांसू एक्शन, प्रेग्नेंसी में भी जारी रहेगी ‘किंग’ की शूटिंग

मनोरंजन

Deepika Padukone Action Scenes for Raaka: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है. अक्षय तृतीया के खास मौके पर दीपिका और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस को खुशखबरी दी कि कपल एक बार फिर माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लेकिन प्रेग्नेंसी का मतलब ये नहीं है कि दीपिका का काम रुक गया है. दीपिका पादुकोण की दो बड़ी मूवीज रिलीज के लिए लाइन में हैं. एक्ट्रेस अभी भी सेट पर हैं और प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग जारी रखने का प्लान बना रही हैं.

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एटली की आने वाली पैन-इंडिया एक्शन फिल्म ‘राका’ की शूटिंग शुरू की है. इसमें दीपिका और अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं. फिल्म का टाइटल और पहला लुक इसी महीने की शुरुआत में अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर जारी किया गया था. इसके अलावा, दीपिका के पास शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ भी है, जिसकी कुछ शूटिंग अभी बाकी है.

प्रेग्नेंसी में भी शूटिंग करेंगी दीपिका

हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया कि अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका पादुकोण ‘राका’ के लिए जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रही हैं. हालांकि, शूटिंग के दौरान दीपिका और मेकर्स ने सभी जरूरी सावधानियां बरती हैं. चूंकि ‘किंग’ और ‘राका’ दोनों की रिलीज डेट्स अनाउंस हो चुकी हैं और दोनों का शेड्यूल काफी टाइट है, इसलिए दीपिका इसी शेड्यूल पर टिके रहना चाहती हैं. एक्ट्रेस अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान इस फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी.

रविवार सुबह, दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी ‘दुआ’ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए नजर आ रही थी. इस प्यारी अनाउंसमेंट से कंफर्म हो गया कि कपल एक बार फिर माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं. इस पोस्ट पर बॉलीवुड के तमाम लोग ढेर सारा प्यार और बधाई दे रहे हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry