West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का ‘प्लान बी’, LPG सप्लाई से लेकर नागरिकों की सुरक्षा तक ऐसे संभाली स्थिति

देश

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग की वजह से पूरा पश्चिम एशिया युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया है. होर्मुज में गतिरोध की वजह से यूरोप सहित एशिया के देशों में कच्चे तेल से लेकर एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हो रही है. इससे वहां का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और महंगाई आसमान छू रही है. वहीं, भारत पश्चिम एशिया संघर्ष के असर को कम करने के लिए कई कदम उठा रहा है, जिसमें एनर्जी सप्लाई को सुरक्षित करने, अपने डायस्पोरा की सुरक्षा करने और ट्रेड रूट की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जा रहा है.

मुख्य उपायों में तेल के सोर्स को अलग-अलग करना, इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) में तेजी लाना, सुरक्षित रास्ते के लिए नेवी की मौजूदगी बढ़ाना और नागरिकों को निकालने में मदद करने और सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है.

संकट के बीच LPG की सप्लाई सामान्य

घरेलू LPG (गैस) की सप्लाई सामान्य बनी हुई है. 10 अप्रैल 2026 को 51.5 लाख से अधिक सिलेंडर डिलीवर किए गए. कहीं भी गैस की कमी (dry-out) की रिपोर्ट नहीं है.

उसी तरह से पेट्रोल और डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है और कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर ₹10 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई है.

स्थिति को संभालने के लिए सरकार ने की ये अपील-

  • पेट्रोल, डीजल और LPG की घबराहट में खरीदारी न करें.
  • केवल सरकारी/आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.
  • गैस बुकिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करें.
  • PNG, इंडक्शन या इलेक्ट्रिक कुकिंग जैसे विकल्प अपनाएं.
  • ऊर्जा की बचत करें.
  • अस्पताल और शिक्षा संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है.
  • गैस बुकिंग अंतराल बढ़ाया गया है: शहरों में 21 से 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन तक अंतराल बढ़ाया गया.
  • वैकल्पिक ईंधन जैसे केरोसीन और कोयला उपलब्ध कराया गया है.
  • 10 अप्रैल को 3400 से अधिक छापे (raids) डाले गए. 214 गैस एजेंसियों पर जुर्माना और 55 को सस्पेंड किया गया.
  • सभी राज्यों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.

जानें LPG और कमर्शियल गैस स्थिति

कमर्शियल LPG सप्लाई अब सामान्य के लगभग 70% स्तर पर है. 5 किलो के छोटे सिलेंडर (FTL) की सप्लाई बढ़ाई गई. 23 मार्च से अब तक 12 लाख से अधिक सिलेंडर बेचे गए. उद्योगों (फार्मा, फूड, स्टील आदि) को भी गैस सप्लाई जारी है।

PNG (पाइप गैस) और प्राकृतिक गैस: घरेलू PNG और CNG को 100% सप्लाई दी जा रही है.

अब तक:

4.15 लाख नए PNG कनेक्शन चालू हुए

26,000 उपभोक्ताओं ने LPG छोड़कर PNG अपनाया

कंपनियां (IGL, GAIL आदि) PNG कनेक्शन पर ऑफर दे रही हैं.

कच्चा तेल और रिफाइनरी के मामले में सभी रिफाइनरी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. LPG उत्पादन बढ़ाया गया है।

केरोसीन (मिट्टी का तेल): अतिरिक्त 48,000 KL केरोसीन राज्यों को दिया गया. जरूरतमंद लोगों के लिए वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है.

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर जोर

भारत का LPG जहाज “Jag Vikram” स्ट्रेट ऑफ होरमुज से सुरक्षित रूप से पार कर चुका है. इसमें 20,400 MT LPG है, यह 15 अप्रैल को मुंबई पहुंचेगा. अब तक 2009 भारतीय नाविक सुरक्षित वापस लाए गए, जिनमें 81 पिछले 24 घंटे में आए।

विदेश मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है. भारतीय दूतावास 24×7 हेल्पलाइन चला रहे हैं. 28 फरवरी से अब तक 8.71 लाख लोग भारत लौट चुके हैं.

उड़ानों की स्थिति: UAE, सऊदी अरब, ओमान से फ्लाइट्स जारी हैं. कतर से सीमित उड़ानें चल रही हैं. कुवैत और इज़राइल से यात्रा वैकल्पिक मार्गों (सऊदी, जॉर्डन, मिस्र) से हो रही है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry