इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग को आज 600 दिन हो चुके हैं. 7 अक्टूबर 2023 को जब हमास के आतंकियों ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये संघर्ष इतने लंबे समय तक चलेगा और इतने मासूमों की जान ले लेगा. अब तक गाजा में 54 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1.23 लाख लोग घायल हुए हैं. इन आंकड़ों के पीछे सिर्फ मिसाइलें और बम नहीं बल्कि भूख इलाज की कमी और पूरी आबादी की घेराबंदी भी जिम्मेदार है.
मार्च 2 से इजारइल ने गाजा के सभी क्रॉसिंग्स बंद कर दिए थे. न खाना, न दवा न कोई राहत सामग्री, कुछ भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था. संयुक्त राष्ट्र और कई मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग अब कूड़े के ढेर से खाने की चीजें तलाश रहे हैं. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा सिटी में एक महिला और उसकी बेटी टूटी हुई इमारतों के पास फेंके गए कचरे में पके हुए चावल और सूखी रोटी की तलाश कर रही थीं. उन्हें जो भी मिला उसे उबालकर अपने बच्चों को खिलाने की तैयारी कर रही थीं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad