बिहार की सियासत में आज रविवार को बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इस बदलाव का बड़ा झटका राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस को लगने जा रहा है. लंबे समय से कांग्रेस में रहे कद्दावर नेता और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम अब कांग्रेस छोड़कर जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने जा रहे हैं. पूर्व मंत्री अशोक आज रविवार को सत्तारुढ़ जेडीयू में शामिल हो सकते हैं.
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहां पर भी दलबदल का खेल शुरू हो चुका है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस में हुए फेरबदल से नाराज अशोक राम ने अपनी नई पार्टी तलाश ली है. अशोक राम कांग्रेस में पार्टी का बड़ा दलित चेहरा थे. वह 6 बार विधायक रह चुके हैं. इसके अलावा विधानसभा में अशोक राम कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहे थे.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%