14 जनवरी से पंजाब में बड़ा ऐलान, करना पड़ सकता है भारी मुश्किलों का सामना

पंजाब

राज्य में राजस्व अधिकारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि 14 जनवरी से राज्य के राजस्व अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे, जिसके चलते तहसीलों में काम काज पूरी तरह से ठप्प रहेगा।

जानकारी अनुसार पंजाब राजस्व अधिकारी संघ के अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी ने घोषणा की कि यह कदम सरकार द्वारा उनके मुद्दों को सुलझाने में लापरवाही और उनकी कथित अवैध गिरफ्तारी के विरोध में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है और मुझे गिरफ्तार भी किया गया। मैंने इसके खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की थी। सरकार ने जांच का एलान किया था, इसलिए उनकी मांग है कि यह जांच जल्द पूरी की जानी चाहिए और मेरे खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जानी चाहिए। अतः राजस्व अधिकारी पंजाब राजस्व अधिकारी संघ की अगुवाई में 14 जनवरी से हड़ताल पर जा रहे हैं, जिसके चलते तहसीलों में कामकाज ठप हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *