हुक्का व अवैध ई सिगरेट विक्रेता पर पुलिस की Raid, एक आरोपी काबू, एक फरार

पंजाब

लुधियाना: मल्हार  सिनेमा रोड पर पान स्टोर पर हुक्का व अवैध ई सिगरेट बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को काबू कर लिया, जबकि उसका भाई मौके से फरार हो गया। थाना  डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने काबू किए गए आरोपी की पहचान कृष्णा नगर के रहने वाले विश्वजीत प्रसाद व फरार की पहचान विश्वजीत के रूप में की है।

एएसआई गुरमेल लाल ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी मल्हार सिनेमा रोड पर उक्त आरोपी देव राज अपनी पान की दुकान में अपने भाई विश्वजीत के साथ हुक्का व ई सिगरेट बेच रहा है, जिस पर कार्रवाई करते हुए रेड की गई तो आरोपी की दुकान से 2 हुक्के व 10 सिगरेट बरामद किए गए। दूसरे आरोपी की तलाश में रेड की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *