शहर में जोरदार धमाका, आंगन में बिखरे टुकड़े

पंजाब

पंजाब डेस्क: पंजाब के बरनाला में सुबह जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। यह धमाका सिलेंडर फटने से हुआ है। इस हादसे में गुरचरण सिंह आग से पूरी तरह झुलस गया जिसे सिविल अस्पताल भदौड़ में दाखिल करवाया गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं और शीशे के टुकड़े आंगन में बिखर गए।

वहीं बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का परिवार कहीं गया हुआ था और वह घर पर अकेला था।  गैस लीक होने के कारण उसने गैस चलाने के लिए आग जलाई तो हादसा हो गया।  घायल हालत में लोगों ने गुरचरण सिंह के जले हुए कपड़े उतारे और उसे भदौड़ सिविल अस्पताल ले आए।  जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के लिए उसे बरनाला रेफर कर दिया।  डॉक्टर के मुताबिक शख्स को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन इस हादसे में उसकी जान बच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *