व्यक्ति ने फंदा लगा की खुदकुशी, पंखे से लटकता मिला शव

पंजाब

खन्ना : श्री माछीवाड़ा साहिब में कोहाड़ा रोड स्थित एक धागा फैक्टरी में मजदूर ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय अंकुश वर्मा के तौर पर हुई। अंकुश मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। लेकिन करीब 1 साल से यहां फैक्टरी में काम करता था और क्वार्टर में रहता था।

आज सुबह अंकुश का साथी नमन कुमार नाइट ड्यूटी से लौटा तो उसने अंकुश का शव क्वार्टर में पंखे से लटकता देखा। जिसके बाद फैक्टरी मालिकों को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। नमन कुमार ने बताया कि अंकुश उसके साथ क्वार्टर में रहता था। गत रात्रि वह अपनी ड्यूटी पर चला गया तो बाद में अंकुश अकेले था। आज सुबह वह ड्यूटी से लौटा तो अंकुश ने दरवाजा नहीं खोला। कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फिर फैक्टरी वालों को बोला गया। इन्होंने आकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर अंकुश का शव पंखे से लटक रहा था। फैक्टरी के लीगल मैनेजर महिंदर सिंह ने कहा कि करीब 1 साल से अंकुश काम कर रहा था। कभी कोई किसी से झगड़ा नहीं हुआ।

एस.एच.ओ. पवित्र सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वे अपनी टीम सहित आए। जिस कमरे में फंदा लगाया गया, उसकी तलाशी ली गई। वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार वालों को सूचित कर दिया है। उनके आने पर पोस्टमार्टम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *