महिला ने तांत्रिक पर किया अंधा विश्वास, फिर जो हुआ वह सोचा न था

पंजाब

जालंधर : न्यू रसीला नगर में तांत्रिक के पास फांडा करवाने गई बीमार महिला को नशीली वस्तु सुंघाकर बेहोश करके बाबा ने घिनौनी हरकत कर डाली। काफी समय बाद भी जब बाबा ने दरवाजा न खोला तो बाहर इंतजार कर रहे पति ने दरवाजा खटखटाया। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर तांत्रिक ने कपड़े पहनने शुरू कर दिए और जैसे ही महिला का पति दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसा तो तांत्रिक फरार हो गया।
थाना 5 में आरोपी तांत्रिक सरफराज पुत्र उस्मन अली निवासी न्यू रसीला नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बस्तीयात इलाके की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि वह काफी समय से बीमार थी। उसे किसी ने बताया कि तांत्रिक सरफराज फांडा करके बीमारी ठीक करता है। 6 नवंबर को वह उसके पास गई जिसने नहर के किनारे उसे एक तवीज बांधने को कहा। रात करीब 9 बजे उसका देवर तवीज बांधने चला गया और तांत्रिक उसे यह कह कर कमरे में ले आया कि उसका फांडा करना है। उसका पति भी जब कमरे में जाने लगा तो सरफराज ने उसे बाहर रुकने को कहा। कमरा बंद करके तांत्रिक उसे कोई जहरीली वस्तु सुंघा दी जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

पीड़िता का कहना है कि सरफराज नाम के तांत्रिक ने उसके साथ घिनौनी हरकत की। समय लगने पर पति को शक हुआ तो उसने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। इसी दौरान तांत्रिक ने कपड़े पहनने शुरू कर दिए। जैसे ही पीड़िता का पति दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसा तो अंदर देख कर वह सन्न रह गया। तांत्रिक महिला के पति को धक्का देकर मौके से फरार हो गया लेकिन पीड़िता ने इस संबंधी थाना पांच की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला के बयानों पर तांत्रिक सरफराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *