महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, बोले- उज्जैन आएं और बाबा के दर्शन ना करें हो ही नहीं सकता

मध्य प्रदेश

उज्जैन : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने गर्भ गृह की चौखट से बाबा महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि बाबा से सबकी मंगल कामना की है। वहीं उन्होंने किसी तरह की राजनीतिक सवाल का जवाब देने से मना कर दिया।

उज्जैन में कांग्रेस का प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश भर के नेता उज्जैन पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार आशीर्वाद लिया। उन्होंने राजनीतिक बातें करने से मना कर दिया जिसके बाद उन्होंने कहा कि उज्जैन आएं और बाबा महाकाल के दर्शन ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता। उन्होंने सबकी कुशल मंगल की कामना बाबा महाकाल से की है। इस दौरान उनके साथ तराना विधायक शहर अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेता मौजूद रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry