बिहार में विधानसभा चुनाव अब जोर पकड़ चुका है. पहले चरण के लिए अब अगले हफ्ते (6 नवंबर) वोटिंग होनी है. ऐसे में चुनावी रैली जोर पकड़ती जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता बिहार में वोटर्स को रिझाने की कोशिश में जुट चुके हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बिहार में चुनावी रैली कर रहे हैं. आज उनकी 3 जगहों पर रैली है जिसमें वो सीवान जिला भी शामिल है जो कभी डॉन मोहम्मद शहाबुद्दीन का गढ़ हुआ करता था.
सीएम योगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्टार प्रचारकों में से एक हैं. अन्य राज्यों की तरह वह बिहार में भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं. नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद सीएम योगी की आज की पहली जनसभा होगी. हालांकि इससे पहले 16 अक्टूबर को उनकी बिहार चुनाव में एंट्री हो गई थी. तब वह राजधानी पटना के दानापुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में आए और जनसभा भी की थी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
