बाथरूम में नहाने गई थी छात्रा, देर तक बाहर नहीं निकलने पर सहेलियों ने झांककर देखा तो उड़ गए होश

मध्य प्रदेश

खंडवा। पंधाना स्थित नवोदय विद्यालय की कक्षा 12 वीं की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगा ली। सुबह करीब सात बजे वह नहाने के लिए बाथरूम गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सहेलियों ने दरवाजा खटखटाया कोई जवाब नहीं मिलने पर रोशनदान से भीतर देखने पर 18 वर्षीय छात्रा सीमा पुत्री उमेश देवड़ा फांसी के फंदे पर लटकी नजर आई।

फंदा काटकर अस्पताल ले गए

स्कूल के शिक्षक व छात्राएं फंदा काटकर अस्पताल ले गए, जहां पर सीमा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के स्वजन भी पंधाना पहुंच चुके हैं।

छात्रा द्वारा फांसी लगाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। घटना के संबंध में छात्रा के रूम से पुलिस को कोई सुसाइड नोट या जानकारी नहीं मिली है।

पंधाना थाना प्रभारी दिलीप देव ने बताया कि छात्रा जावर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की रहने वाली है। इसी शिक्षा सत्र में उसने नवोदय विद्यालय की कक्षा बारहवीं में कला विषय में प्रवेश लिया था। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। छात्रा ने चुनरी से लगाई फांसी लगाई है।

इधर… खंडवा में बारदाना गोदाम में लगी आग

खंडवा के जूनी इंदौर लाइन क्षेत्र में अंजनी टाकीज के पास बारदाना के गोदाम में रात करीब ढाई बजे आग लगने से बड़ी संख्या में जूट के बारदाने जलकर खाक हो गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

गोदाम मयंक पालीवाल का है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। रात में भड़की आग को काबू करने में नगर निगम की तीन फायर ब्रिगेड के अलावा मूंदी की दमकल भी बुलानी पड़ी। इसके अलावा पानी के टैंकर और निगम के बुलडोजर की मदद भी मौके भी ली गई।

स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। आग लगने के कारण और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बारदान के बंडलों की आग पूरी तरह नहीं बुझ पाने से सुबह भी धुआं निकलता रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry