आज बिहार विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया. जिसके कारण स्पीकर को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. इसी बीच आरजेडी के विधायक मुकेश कुमार यादव ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. वो बिहार विधानसभा में नल-जल पहनकर पहुंचे. उन्होंने बिहार विधानसभा के बाहर नल-जल योजना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं. नल-जल की योजना फेल है. इसपर कोई ध्यान नहीं दे रहा. वो गले में पाइप की माला और शरीर पर नल लटका कर पहुंचे.
मुकेश कुमार यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा,”नीतीश कुमार हाय-हाय. नल-जल फेल है ये सरकार निक्कमी है. संपूर्ण सीतामढ़ी जिले में लोग पानी से त्राहिमाम कर रहे हैं. नल-जल सुचारू रूप से चल नहीं रहा. अगर नल-जल सुचारू रूप से चलता तो सीतामढ़ी जिले के लोग खेती तो छोड़िए पीने के पानी के लिए नहीं तरसते. हमने मुख्यमंत्री और प्रधान सचिव को पत्र दिया. विभागीय मंत्री और कलेक्टर को भी पत्र दिया, लेकिन इनके कानों में जूं तक नहीं रें रहा.”
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
