अहमदाबाद विमान हादसे के बाद जैसे-जैसे दिन बीतता जा रहा है, मृतकों के परिजनों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है. मृतकों के आत्मा की शांति के लिए हर धर्म के लोग अपने-अपने रीति रिवाज से प्रार्थना कर रहे हैं. सोमवार की शाम को एक मुस्लिम परिवार क्रैश लैंडिंग साइट पर पुलिस से इस बात की गुहार लगाता नजर आया कि हमें एक रस्म पूरी करनी है इसलिए उस जगह पर जाने दीजिए जहां पर की विमान क्रैश किया था.
पुलिस वालों ने कहा कि वह उन्हें जाने की इजाजत नहीं दे सकते क्योंकि अभी सब कुछ वहां पर सील है और इन्वेस्टिगेशन टीम जांच कर रही है. जब मुस्लिम परिवार ने बताया कि इस विमान हादसे में उनके चार लोगों की मौत हो गई है और आज तीजा है. इस रस्म पूरा करने के लिए हमें वहां जाने की इजाजत दी जाए. जिस पर पुलिस वालों का भी दिल पसीज गया. उन्होंने कहा कि आप क्रैश साइट के पास जाइए और जो भी रस्म है, उसको पूरा करके फिर वापस आ जाइए.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
