पंजाब से इस वक्त की बड़ी खबर, अचानक सड़क से गुजर रहे लोगों को नजर आई ला+शें…

पंजाब

पंजाब से अभी-अभी सनसनीखेज खबर सामने आई है। दरअसल, तरनतारन के विधानसभा हलका खेमकरण के गांव बैंक में 3 व्यक्तियों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। 2 लाशें कंबल में जबकि एक लाश बंधी हुई थी। आज सुबह गांव के लोगों ने यहां लाशें देखी तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और लाशों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतकों के शरीर पर चोट के निशान भी नजर आ रहे है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल लाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है और जांच के बाद ही असल तथ्य सामने आएंगे। दूसरी तरफ गांव बैंका के सरपंच ने बताया कि सुबह किसी राहगिर ने उन्हें लाशों बारे जानकारी दी थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लग रहा है कि लाशें किसी के द्वारा फैंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *