पंजाब में फिर होंगे चुनाव!, जारी हुआ नोटिफिकेशन

पंजाब

पंजाब में जल्द ही एक और उपचुनाव होने जा रहा है। पंजाब विधानसभा ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 10 जुलाई से पहले 6 महीने के भीतर विधानसभा के लिए दोबारा चुनाव कराने की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

आपको बता दें कि लुधियाना पश्चिम विधानसभा से मौजूदा आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी का निधन हो गया था, जिसके बाद 11 जनवरी से यह विधानसभा सीट खाली है। पंजाब विधानसभा ने लुधियाना पश्चिम सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। साथ ही चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

इसके बाद चुनाव आयोग जल्द ही उपचुनाव कराएगा। सरकार बनने के बाद छठी सीट के लिए चुनाव होंगे। इससे पहले पार्टी ने जालंधर सीट जीती थी। इसके बाद पार्टी के उम्मीदवार गिद्दड़बाहा, होशियारपुर और डेरा बाबा नानक सीटों पर जीतने में सफल रहे।

विधायक गोगी की 10 जनवरी की रात को  हो गई थी मौत 

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी (57) की पिछले शुक्रवार को गोली लगने से मौत हो गई थी। यह घटना उस समय घटी जब वह अपना रिवाल्वर साफ कर रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *