पंजाब के इस जिले में फिर चली गोलियां, जानें पूरा मामला

पंजाब

फिरोजपुर : फिरोजपुर जिले में एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आई है। यहां गांव अलीके में पैसे के लेनदेन को लेकर गोलियां और ईंट-पत्थर चले। इस दौरान 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक के पिता भगवान सिंह ने बताया कि गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

उनका झगड़ा बढ़ गया तो उसका बेटा शंकर और एक अन्य युवक मुख्तियार सिंह झगड़ा देखने के लिए छत पर चढ़ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोली चल गई, जिसमें उनके 2 बेटे और एक अन्य लड़का घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस मामले में बलकार सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है।

वहीं इसे लेकर जब उनसे बात की गई तो उसने कहा कि यह आरोप झूठे हैं जबकि वह बीमार है और बिस्तर पर हैं। इस घटना को लेकर पुलिस से बात की गई तो जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह ने बताया कि गांव अलीके में पैसे के लेन-देन को लेकर गोलियां चली है। इस दौरान 2 लोग घालय हो गए और परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *