पंजाब के इस गांव में प्रवासियों का राज! 30 सालों से बन रहे Sarpanch

पंजाब

पंजाब के पंचायत चुनावों में इस बार  काफी चर्चा रही कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो राज्य में  यू. पी., बिहार के प्रवासियों का राज होगा और गांवों के पंच, सरपंच यही लोग होंगे, जबकि यह काम 30 साल पहले ही शुरू हो चुका है।

हलका गिल के गांव लाडोवाल के नजदीक छोले गांव में 30 साल से प्रवासियों की एक पूर्ण पंचायत बन रही है। ये लोग कई सालों से यहां बसे हुए हैं और इन्हें राजनीतिक समर्थन भी मिलता है। इस गांव में 300 वोट हैं, पिछले 30 साल से लगातार एक प्रवासी ही यहां का सरपंच है., इस बार इस गांव की सरपंचनी रूबी खालवड़ बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *