जालंधर: निहंगों की शिकायत पर जी.आर.पी. थाने की पुलिस ने आर.पी.एफ. कर्मी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 83 के तहत पर्चा दर्ज किया है, जिसके चलते निहंगों द्वारा धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। जबकि इससे पहले गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर निहंगों के खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 82 दर्ज की गई थी।
झगड़ा शनिवार देर रात करतारपुर के रेलवे फाटक पर घटित हुआ था, जिसके तहत आर.पी.एफ. कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने निहंगों पर कातिलाना हमला करने का आरोप लगाते हुए जी.आर.पी. थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। गुरप्रीत सिंह का आरोप था कि फाटक नंबर सी-55 पर हुई टक्कर के बाद उनपर तेजधार हथियारों से हमला किया गया।
जी.आर.पी. थाने की पुलिस ने इस शिकायत पर निहंगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया था। इसके बाद निहंगों ने जी.आर.पी. थाने के बाहर धरना लगाते हुए पुलिस पर धक्का करने का आरोप लगाया। निहंगों का कहना था कि उस समय गुरप्रीत सिंह ने उनपर हमला किया था, जिसके बाद वह अपने साथी को अस्पताल लेकर गए और इलाज करवाया, लेकिन पुलिस ने उनपर ही पर्चा दर्ज कर दिया।
निहंगों के धरने के चलते ताजा घटनाक्रम में जी.आर.पी. थाने की पुलिस ने आर.पी.एफ. कर्मी गुरप्रीत सिंह पर बी.एन.एस. की धारा 299, 315, 318 के तहत पर्चा दर्ज किया। एस.एच.ओ. पलविंदर सिंह भिंडर ने कहा कि दोनों पक्षों के ब्यानों पर पर्चा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद निहंगों द्वारा धरना हटा लिया गया है।
पुलिस सूचना के मुताबिक दोनों पक्षों के 1-2 व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले को लेकर शिकायतकर्त्ताओं को थाने बुलाया जाएगा ताकि अगली कार्रवाई शुरू हो सके। पुलिस सूचना के मुताबिक दोनों पक्षों के 1-2 व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन है। मामले को लेकर शिकायतकर्त्ताओं को थाने बुलाया जाएगा ताकि अगली कार्रवाई शुरू हो सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
