नशे ने खा लिया जवान बेटा, नहीं देखा जा रही थी रोते-बिलखते मां

पंजाब

फिरोजपुर: जिला फिरोजपुर के थाना मल्लांवाला के नजदीक गांव आलेवाला में नशे के ओवरडोज इंजेक्शन से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक का शव खेत में मिला। जानकारी के अनुसार मृतक युवक के पिता गुरसेवक सिंह निवासी आलेवाला ने बताया कि उसके बेटे गुरजीत सिंह (22) को गांव के ही कुलविंदर सिंह, बिकर सिंह निवासी आलेवाला व गुरविंदर सिंह, निवासी मासीके द्वारा नशे पर लगाया गया था। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों द्वारा गांव में सरेआम नशा बेचा जा रहा है।

गुरसेवक सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्तियों के कारण उसका बेटा नशे का आदी हो गया और आज नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना का पता चलते ही मल्लांवाला थाने की पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। मृतक के पिता गुरसेवक सिंह और गांव के प्रमुख लोगों ने बताया कि गांव में सरेआम नशे संबंधी पुलिस थाना मल्लांवाला, डी.एस.पी. जीरा जिला पुलिस प्रमुख फिरोजपुर और मुख्यमंत्री पंजाब को भी लिखित शिकायत पत्र भेजा गया है, लेकिन उक्त नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *