आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी के विधायकों, पार्षदों और पूर्व प्रत्याशियों से मुलाकात कर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ, फर्जी केस बनाकर आप नेताओं के उत्पीड़न और दिल्ली में बदहाल शासन व्यवस्था को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि हम इस देश के लिए अपना सिर कटा देंगे, लेकिन सत्ता, पार्टी या परिवार के लिए किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया और मोदी जी ट्रंप के आगे घुटने टेक कर बैठे हैं. पूरा देश जानता है कि उन्होंने एक आदमी के लिए पूरे देश को गिरवी रख दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस-बीजेपी के बीच गठबंधन है. बीजेपी ने हमारे नेताओं को तो फर्जी केस में जेल भेज दिया, लेकिन नेशनल हेराल्ड जैसे मामले के बाद भी गांधी परिवार का कोई जेल नहीं गया. बीजेपी ने 6 महीने में ही दिल्ली को बर्बाद करके लोगों को अहसास करा दिया कि आप की सरकार बहुत अच्छी थी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
