महल कलां : हलका महल कलां के गांव हमीदी में छुट्टी पर आए एक सेना के जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नायक बलविंदर सिंह रानू (52) पुत्र भगवान सिंह डी.एस.सी. सेना में तैनात था और कुछ दिन पहले छुट्टी पर गांव आया था।
गत दिन दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। परिवार ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि परिवार को मिलने वाले लाभ और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
