लुधियाना : लुधियाना के घंटाघर चौक के पास उस समय हंगामा देखने को मिला जब एक मोबाइल चोर एक महिला का मोबाइल फोन चुरा कर रफूचक्कर हो रहा था। महिला ने अपनी समझदारी और बहादुरी से उसे पकड़ लिया।
इस दौरान आस-पास इकट्ठा हुए लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की। लोगों द्वारा पिटाई करने पर चोर ने अपनी गलती भी मान ली पर लोग फिर भी उसकी मारपीट करते रहे। इसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
