गर्भवती पत्नी के साथ पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, मची भगदड़

पंजाब

जैतो : नजदीकी गांव सेवेवाला में एक पति-पत्नी पेट्रोल की बोतलें लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतो के नजदीक गांव सेवेवाला में जमीन के इंतकाल को लेकर गुरप्रीत सिंह अपनी गर्भवती पत्नी रमनप्रीत कौर को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया।

टंकी पर चढ़ने के बाद उसने कहा कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह खुद पर तेल छिड़क कर जान दे देगा। इसकी जानकारी मिलते ही सिविल व पुलिस प्रशासन में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और रास्ता न खोलने की जिद पर अड़ गए। जिसके चलते डीएसपी जैतो सुखदीप सिंह ने परिजनों से बातचीत कर इस जाम को खुलवाया।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार अकेले ही सीधे पानी टंकी पर चढ़ गए और बातचीत करने लगे, जिसके बाद नायब तहसीलदार रणजीत सिंह खैहरा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके इंतकाल का जो भी काम होगा, किया जाएगा। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दोनों पति-पत्नी को नीचे उतारा। इस अवसर पर समस्त सिविल एवं पुलिस प्रशासन सहित ग्रामवासी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *