फतेहगढ़ साहिब : जिला फतेहगढ़ साहिब की लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ का 17 वर्षीय लड़का सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में भाखड़ा मेन लाइन में बह गया। वह मंगलवार शाम को गणेश जी की प्रतिमा विसर्जित करने के बाद नहर में बह गया। उसकी तलाश की जा रही है।
लापता लड़के के एक करीबी रिश्तेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ की बीधि चंद कॉलोनी का रहने वाला आर्यन शाम करीब 5 बजे भाखड़ा नहर में गणेश की मूर्ति विसर्जित करने के लिए लोगों के साथ गया था। मूर्ति विसर्जित करने के बाद वह नहाने लगा तभी अचानक नहर में पानी का तेज बहाव आ जाने से वह बह गया। आर्यन के नहर में डूबने की जानकारी उसके साथ नहा रहे दोस्तों ने दी। उन्होंने बताया कि नहर में लापता आर्यन का अभी तक कोई पता नहीं चला है। परिवार बेटे के इंतजार में बैठा है जबकि मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
