उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में चोर समझकर एक दलित युवक हरिओम की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. युवक की इस बर्बर हत्या से हड़कंप मच गया है. वहीं इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सूबे की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया है. अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े समुदायों के लिए नर्क बन गया है. जब कुछ हैवान एक दलित व्यक्ति हरिओम की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर देते हैं और गर्व से दावा करते हैं कि वे “बाबा के लोग” हैं – मानो ऐसे अत्याचारों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त हो – तो वे चुप क्यों हैं?’.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
