अहम खबर: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का एक और करीबी गिरफ्तार

पंजाब

पटियाला : पटियाला पुलिस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजेश्वर अत्री को गिरफ्तार कर लिया है। राजेश्वर अत्री के पिता जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पंथ शिअद के चेयरमैन रह चुके हैं। उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बहुत करीब थे।

उसके बाद राजेश्वर अत्री लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ रहे। आज सुबह सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन को एस.सी.एफ.पी.  एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष विजय कूका के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन भी किया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry