हर साल 25 जून को मनाया जाएगा ‘संविधान हत्या दिवस’, X पर गृहमंत्री अमित शाह का पोस्ट

देश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि देश में 25 जून को हर साल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस. 25 जून को ही 1975 में आपातकाल लागू हुआ था. केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है. खुद केंद्रीय मंत्री ने अधिसूचना की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश पर आपातकाल लागू करके हमारे लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था. लाखों लोगों को बिना किसी गलती के जेलों में डाल दिया गया था और मीडिया की आवाज भी दबा दी गई थी.

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है. इस दिन उन सभी लोगों के योगदान का याद किया जाएगा जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को सहन किया था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry