हरदा में टायर फटने से ईको गाड़ी पलटी, एक महिला की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में शुक्रवार की शाम को इंदौर – बैतूल नेशनल हाईवे पर बैतूल से रतलाम की तरफ जा रही एक ईको गाड़ी का आगे का टायर फट गया, आपको बता दें कि इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 6 महीने का बालक सहित दो महिलाएं घायल हो गई हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,6 महीने के बालक को जला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को बैतूल से रतलाम की तरफ जा रही एक ईको गाड़ी का टायर फट गया था और गाड़ी पलट गई 6 महीने के बालक सहित दो महिलाएं घायल हो गई थी।

घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां पर एक महिला की मौत हो गई, महिला का 6 महीने का बालक गंभीर घायल है। जिसे भोपाल रेफर किया गया है, आपको बता दें कि रतलाम जिले के रहने वाले कुछ लोग बैतूल में रामपाल बाबा के सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किराए की गाड़ी करके गुरुवार की शाम को बैतूल के लिए निकले थे और सत्संग में शामिल होने के बाद वापस रतलाम जा रहे थे। बसंत बाई नाम की महिला की मौत हो गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry