भोपाल। श्री सीमंधर जिनालय भोपाल का 26वां वार्षिकोत्सव भोपाल मदनलाल जैनमति बाई जैन धर्मशाला चौक में धूमधाम से मनाया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 30 जून से होगा। जिसमें सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं आध्यात्मिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा।
समिति के प्रवक्ता अरूण वर्धमान ने बताया कि 30 जून से सात जुलाई तक चलने वाले आयोजन में प्रतिदिन सुबह छह बजे से शांति जाप, भगवान जिनेंद्र का अभिषेक होगा। समापन समारोह सात जुलाई को होगा। इसमें शांति यज्ञ, शास्त्र प्रवचन होंगे। इसके साथ ही श्री जिनवाणी मां की शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर सीमंधर जिनालय पर ध्वजारोहण के साथ समाप्त होगी। कार्यक्रम में ध्वजारोहणकर्ता संदीप कुमार विमलकुमार भारिल्ल परिवार रहेगा। विधानमंडप उद्घाटनकर्ता महेंद्र कुमार, किरण चौधरी रहेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
