जबलपुर से चलकर वेरावल जाने बाली 11463 सोमनाथ एक्सप्रेस में हुई एक शर्मनाक घटना ने भारतीय रेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रेल यात्री द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिकायत करना इतना महंगा पड़ा कि उसे ट्रेन में ही अवैध वेंडरों की गुंडागर्दी का शिकार बनना पड़ा. घटना वडोदरा रेल मंडल के अंतर्गत रतलाम और वडोदरा के बीच की बताई जा रही है. फिलहाल पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल के द्वारा वडोदरा रेलवे मंडल को पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा गया है.
दरअसल मामला तब शुरू हुआ जब एक यात्री ने X पर अपने पीएनआर नम्बर के साथ रेल मंत्री को टैग करते हुए खाने की खराब क्वालिटी और पानी की बोतल पर की जा रही ओवरचार्जिंग की शिकायत की. यात्री ने साफ लिखा कि वेंडर तय दाम से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं. खानपान की गुणवत्ता भी बेहद खराब है. कुछ समय बाद जब यात्री अपनी सीट पर बैठा था तभी एक जैसे कपड़े पहने तीन से चार वेंडर वहां पहुंचे और बिना किसी बातचीत के यात्री के साथ मारपीट शुरू कर दी. तभी ट्रेन में अन्य मौजूद यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad