थाना जोधेवाल की पुलिस ने किराये पर लिए मकान को धोखाधड़ी करते हुए बेचने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता देशराज कटारिया ने बताया कि उसने 2006 में अपना एक मकान निर्मला रानी और उसके पति राकेश कुमार को किराये पर दिया था। उक्त लोगों ने उस मकान को धोखाधड़ी करते हुए आगे किसी अन्य व्यक्ति को बेच डाला। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%