बिहार में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में में SIR की तैयारी शुरू हो गई है. निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में SIR के सफल संचालन लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. हालांकि अभी तक इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है. लेकिन इस प्रक्रिया का जमीनी काम अंतिम चरण में है.
जनता की सुविधा के लिए साल 2002 में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची और वर्तमान विधानसभा क्षेत्रों का 2002 के विधानसभा क्षेत्रों से मिलान (Mapping) दिल्ली निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान से अगले चुनावों से पहले मतदाता सूची में अधिक सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित होने की उम्मीद है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%