बिरसा मुंडा की जयंती पर CM यादव ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश

भोपाल : आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डॉ यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है, ‘‘जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाकर मातृभूमि की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाने वाले, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन एवं सभी जनजातीय भाई बहनों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा है, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनाया जा रहा गौरव दिवस जनजातीय समाज की परंपराओं एवं विरासत का सम्मान करने के साथ देशवासियों को गौरवशाली इतिहास एवं शौर्य गाथाओं के साथ मां भारती के प्रति उनके समर्पण की पहचान करा रहा है। जनजातीय आदर्शों एवं मूल्यों को संजोए रखने के लिए सदैव स्मरणीय जननायक बिरसा मुंडा जी के पथ पर चलकर हमारी मध्यप्रदेश सरकार निरंतर जनजातीय समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।” राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और अनेक राजनेताओं ने भी बिरसा मुंडा जयंती पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry