जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र शिवांश गुप्ता की आत्महत्या की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है. जहां कॉलेज प्रशासन और साथी छात्र इस मामले को डिप्रेशन से जोड़कर देख रहे हैं तो वहीं मृतक छात्र के परिजन इसे रैगिंग का नतीजा मान रहे हैं. शुक्रवार को जबलपुर पहुंचे शिवांश के परिजनों ने खुलकर आरोप लगाए कि सीनियर और साथी छात्रों की प्रताड़ना से तंग आकर ही उनके बेटे ने यह खौफनाक कदम उठाया.
परिजनों का दावा है कि शिवांश बीते कई दिनों से मानसिक रूप से बेहद परेशान था. तीन दिन पहले उसने अपनी मां को फोन कर रैगिंग की बात बताई थी. उसने कहा था कि नई मोटरसाइकिल लेने के बाद से सीनियर छात्र उसे ताने मार रहे हैं और लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं. यही नहीं, एक रात पहले तो कुछ सीनियर्स ने उसे रातभर परेशान किया और तीन घंटे तक टॉर्चर किया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad