घर के अंदर घुसकर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने जगपाल सिंह की शिकायत पर उसके पड़ोस में रहने वाले जीवा, बिंदर, राजा, सैसा और नीनू के खिलाफ केस दर्ज किया है। जगपाल ने बताया कि वह घर में बैठा खाना खा रहा था। उक्त आरोपी उसके पड़ोसी है। आरोपियों ने तेजधार हथियार लेकर रंजिशन उस घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया।
