हॉटस्टार के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-19 में पहुंचकर सुर्खियां बटोर रही ग्वालियर की तान्या मित्तल एक बार फिर से चर्चाओं में है. इस बार अपने भाई को लेकर वो चर्चाओं में हैं. दरअसल, तान्या मित्तल के भाई अमितेश पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विश्वम पंजवानी को तान्या मित्तल के ऊपर फनी रील बनाने पर धमकियां दी हैं.
इतना ही नहीं तान्या मित्तल के भाई पर आरोप है कि वह बाउंसर लेकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विश्वम पंजबानी के माधौगंज स्थित उनके घर पहुंच गए और गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%