Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताए थे धनवान होने के तरीके

नीम करोली बाबा के सच्चे चमत्कार

 
Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताए थे धनवान होने के तरीके

Neem Karoli Baba: उत्तराखंड के नीम करोली बाबा का नाम 20वीं सदी के महान संतों में गिना जाता है। ऐसा कहते हैं कि नीम करोली बाबा के पास दिव्य शक्तियां थीं। इसलिए लोग उन्हें बजरंगबली का अवतार भी मानते थे।

नीम करोली बाबा कहते थे कि धनवान होना एक ऐसी उपयोगिता है जो प्रत्येक मनुष्य प्राप्त करना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही मायनों में एक इंसान कब धनवान कहलाता है। 

धन की उपयोगिता

नीम करोली बाबा के अनुसार, यदि किसी इंसान के पास धन की प्रचुरता है तो उसे धनवान मान लेना सही नहीं है। धनवान कहलाने के लिए आपको उस धन की सही उपयोगिता के बारे में पता होना जरूरी है।

ऐसे धन और धनवान का कोई लाभ नहीं जो किसी जरूरतमंद के काम न आ सके। धन का सही उपयोग करने वाले ही असल में धनवान होते हैं हर इंसान का यह कर्तव्य बनता है कि वो अपने धन का इस्तेमाल पहले जरूरतमंदों के लिए करे।

धन का वितरण

महाराज जी कहते हैं कि अगर आप धन का वितरण नहीं करेंगे। धन के कोष को खाली नहीं करेंगे तो आप उसे भरेंगे कैसे। यदि आपने धन को जमा करके रख दिया है तो निश्चित तौर पर वो एक न एक दिन खत्म हो जाएगा।

क्योंकि ईश्वर हमेशा ऐसे धनवान व्यक्तियों का चुनाव करते हैं, जिनके हृदय में गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति स्नेह रहता है। यदि आपके मन में सहायता का भाव नहीं है।

जीवन में केवल धन का संचरण करते जा रहे हैं तो समझ लीजिए आप बहुत समय तक धनवान नहीं रहेंगे।

अगर आप किसी जरूरतमंद के लिए अपने धन का कोष खाली करेंगे तो ईश्वर की महिमा उसे फिर से भर देगी।

धन के जिस कोष को आप खाली करना नहीं जानते हैं, उसे भरना लगभग असंभव है. इकट्ठा हुआ धन सदैव किसी के पास नहीं टिकता है। वो एक न एक दिन चला ही जाता है।


व्यवहार और ईश्वर की आस्था

नीम करोली बाबा कहते हैं कि अगर किसी इंसान के चरित्र, व्यवहार और ईश्वर की आस्था के कोष भरे हुए हैं। यदि आप इन तीनों कोषों से परिपूर्ण हैं तो आप स्वयं को कभी गरीब मत समझिए। जो धन की पूंजी आपके पास है, सही मायने में रत्न यही हैं। 

भौतिक रूप से नजर आने वाली चीजें रत्न नहीं हैं. ये नश्वर हैं. मनुष्य देह की तरह एक दिन इनका भी नाश हो जाना है। लेकिन आपके कर्म, भाव, भक्ति और समाज में किए कल्याण हमेशा लोगों को याद रहेंगे।

 ऐसे कोष कभी खाली नहीं होते हैं। ऐसे लोग ही असल में धनवान होते हैं।

Surya Grahan 2023: इस दिन लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए सूर्य ग्रहण का राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

यह भी पढ़े:-

Neem Karoli Baba: जब दिखने लग जाएं ये चीजें तो समझ जाइए शुरू हो गए अच्छे दिन, नीम करोली बाबा ने बताए थे ये संकेत

Neem Karoli Baba: जब दिखने लग जाएं ये चीजें तो समझ जाइए शुरू हो गए अच्छे दिन, नीम करोली बाबा ने बताए थे ये संकेत

Neem Karoli Babaनीम करोली बाबा का नाम एक चमत्कारी बाबा के रूप में लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में सन 1900 के आस-पास हुआ था। उनके भक्त उन्हें हनुमानजी का अवतार मानते हैं। नीम करोली बाबा बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

आज भी उनके चमत्कारों के किस्से-कहानियों का जिक्र लोगों की जुबान पर रहता है। नीम करोली बाबा ने इंसान के अच्छे दिन आने के कुछ अद्भुत संकेत बताए हैं। इन संकेतों से आप ये पता लगा सकते हैं कि आपका अच्छा समय कब शुरू होने वाला है।

सपने में पितरों का दर्शन

सपने में पितरों का नजर आना कोई साधारण बात नहीं है। पितरों का स्वप्न दर्शन इंसान का अच्छा समय शुरू होने का संकेत देता है। वो लोग बड़े ही भाग्यवान होते हैं, जिन्हें सपने में पितृ दिखाई देते हैं।

यह इस बात का साक्ष्य है कि पितरों का आशीर्वाद आप पर बना हुआ है। हालांकि पितरों का अच्छी मुद्रा में दिखना भी जरूरी है। जैसे- सपने में पितरों का मुस्कुराते हुए दिखना, आशीर्वाद के स्वरूप में दिखना या प्रसन्न मुद्रा में कोई मंत्र या बात करना आदि।

भक्ति के दौरान आंखों में आंसू आना

अक्सर मंदिर में जाते ही लोगों की आंखों से अश्वधारा बहने लगती है। ईश्वर की भक्ति में लीन लोगों की आखों से आंसू निकलने लगते हैं। ईश्वर से एक खास तरह का जुड़ाव महसूस होने लगता है। यह इस बात का संकेत है कि ईश्वर ने स्वयं आपको पुकारा है।

ईश्वर चाहते हैं कि आप मंदिर आएं, उनके दर्शन करें और पूजा-पाठ के बाद आशीर्वाद लें। ऐसा अक्सर तब होता है, जब इंसान बहुत ज्यादा परेशान होता है और उसे इन मुसीबतों से बाहर आने का कोई रास्ता दिखाई नहीं देता है।

साधु संतों का दर्शन

यदि साधु संत के दर्शन आपको हो जाएं तो समझ लीजिए बहुत जल्द आपकी सोई किस्मत जागने वाली है। इन्हें ईश्वर द्वारा भेजा गया देवदूत माना जाता है। 

यह आपके जीवन को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। आपको जिन समस्याओं ने घेरा हुआ था, वो जल्दी ही टलने वाली हैं। यदि आपका मन साधू संतों की तप भूमि पर जाने का है तो इसे भी एक शुभ संकेत ही समझें।

अंतर्मन की पुकार सुनना

कई बार इंसान असमंजस में फंस जाता है। उसे समझ ही नहीं आता कि इससे बाहर कैसे निकला जाए। तब ईश्वरीय विधान आपके मन में प्रवेश करता है। इसके बाद आपका अंतर्मन अंदर से पुकारने लगता है। आप धीरे-धीरे समझने लगते हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

जब आपका अंतर्मन अचानक से ऐसे सुझाव देने लगे, जिसके बारे में आपने पहले सोचा ही नहीं था तो समझ लीजिए ईश्वर आपके साथ है।  और आप दृढ़ता के साथ कोई निर्णय लेकर सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

पशु-पक्षी

अगर आप जीवन में किसी कठिन दौर का सामना कर रहे हैं या बहुत असमंजस में हैं, तब पशु-पक्षियों का दिखना, उनका घर के द्वार पर आना बहुत ही अच्छा और शुभ संकेत होता है।

अगर गौरैया या चिड़िया आपके घर में प्रवेश कर लेती है और वहां कुछ समय तक ठहरती है तो इसे बहुत ही शुभ संकेत समझा जाता है।

यह जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्दी ही दूर होने वाली हैं। प्रत्येक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। जीवन में लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

Mahila Naga Sadhu: क्या पुरुषों की तरह ही निर्वस्त्र होती हैं महिला नागा साधु? जानिए इनकी रहस्यमयी दुनिया की कहानी

यह भी पढ़े:-

Neem Karoli Baba: चमत्कार और रहस्यों से भरा कैंची धाम, जहां जाने मात्र से ही संवर जाती है बिगड़ी तकदीर

Neem Karoli Baba: चमत्कार और रहस्यों से भरा कैंची धाम, जहां जाने मात्र से ही संवर जाती है बिगड़ी तकदीर

Neem Karoli Baba Ashram: भारत में कई ऐसे पावन तीर्थ हैं, जहां पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ जाने मात्र से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

ऐसा ही एक पावन तीर्थ देवभूमि उत्तराखंड की वादियों में है, जिसे लोग "कैंची धाम" के नाम से जानते हैं। "कैंची धाम" के नीब करौरी बाबा (नीम करौली) की ख्याति विश्वभर में है। बाबा के भक्तों का मानना है कि बाबा हनुमान जी के अवतार थे।

नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर दूर कैंची धाम को लेकर मान्यता है कि यहां आने वाला व्यक्ति कभी भी खाली हाथ वापस नहीं लौटता। यहां पर मांगी गयी मनौती पूर्णतया फलदायी होती है। यही कारण है कि देश-विदेश से हज़ारों लोग यहां हनुमान जी का आशीर्वाद लेने आते हैं।


अलौकिक शक्तियों के स्वामी थे बाबा नीब करौरी


मान्यता है कि बाबा नीब करौरी को हनुमान जी की उपासना से अनेक चामत्कारिक सिद्धियां प्राप्त थीं। लोग उन्हें हनुमान जी का अवतार भी मानते हैं।

हालांकि वह आडंबरों से दूर रहते थे। न तो उनके माथे पर तिलक होता था और न ही गले में कंठी माला। एक आम आदमी की तरह जीवन जीने वाले बाबा अपना पैर किसी को नहीं छूने देते थे।

यदि कोई छूने की कोशिश करता तो वह उसे श्री हनुमान जी के पैर छूने को कहते थे। 

बाबा के नतमस्तक हो चुके हैं ये विदेशी भक्त


बाबा के भक्तों में एक आम आदमी से लेकर अरबपति-खरबपति तक शामिल हैं। बाबा के इस पावन धाम में होने वाले नित-नये चमत्कारों को सुनकर दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पर खिंचे चले आते हैं। बाबा के भक्त और जाने-माने लेखक रिचर्ड अल्बर्ट ने मिरेकल आफ लव नाम से बाबा पर पुस्तक लिखी है।

इस पुस्तक में बाबा नीब करौरी के चमत्कारों का विस्तार से वर्णन है। इनके अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया राबर्ट्स, एप्पल के फाउंडर स्टीव जाब्स और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग जैसी बड़ी विदेशी हस्तियां बाबा के भक्त हैं। 


बाबा नीब करौरी के इस पावन धाम को लेकर तमाम तरह के चमत्कार जुड़े हैं। जनश्रुतियों के अनुसार, एक बार भंडारे के दौरान कैंची धाम में घी की कमी पड़ गई थी।

बाबा जी के आदेश पर नीचे बहती नदी से कनस्तर में जल भरकर लाया गया। उसे प्रसाद बनाने हेतु जब उपयोग में लाया गया तो वह जल घी में बदल गया।

ऐसे ही एक बार बाबा नीब करौरी महाराज ने अपने भक्त को गर्मी की तपती धूप में बचाने के लिए उसे बादल की छतरी बनाकर, उसे उसकी मंजिल तक पहुचवाया।

ऐसे न जाने कितने किस्से बाबा और उनके पावन धाम से जुड़े हुए हैं, जिन्हें सुनकर लोग यहां पर खिंचे चले आते हैं।

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन बन रहा दुर्लभ संयोग, होगी अपार दौलत की प्राप्ति