google.com, pub-5231586460952669, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Category: पंजाब

मौसम को लेकर जारी हुआ Alert, अगले 3 दिन…

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा। तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि गत रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे में शहर में 1.7 MM बारिश दर्ज हुई। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले 3 दिन के लिए साफ मौसम रहने की संभावना जताई है। दिन का तापमान 25 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक बने रहने के आसार है।  बता दें कि पहाड़ों  में हो रही बर्फबारी […]

Read More

Punjab के स्कूल प्रिंसिपल के Video ने मचाया तहलका, कर रहे थे गंदा काम और फिर…

अमृतसर: सिख संस्था चीफ खालसा दीवान के पदाधिकारी जहां सिखों के लिए मिसाल बन रहे हैं, वहीं कुछ सदस्य ऐसी गलतियां भी कर रहे हैं, जिका दीवान के अन्य पदाधिकारों और मैंबरों को जवाब देना भी मुश्किल हो रहा है। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता तलबीर सिंह गिल ने गत रात चीफ खालसा दीवान के सदस्य परमिंदर सिंह मत्तेवाल के एक समागम की वीडियो सार्वजनिक करके नया तहलका मचा दिया। इस वीडियो में एक हिंदी गाना बज रहा है और कई जोड़े उस गाने के संगीत पर अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सार्वजनिक […]

Read More

पंजाब वासियों को CM Mann की बड़ी सौगात, लोगों की मिलेगी बड़ी राहत

भवानीगढ़: पंजाब से नशे व भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार पूरी सख्ती के साथ विशेष अभियान चला रही है और इसमें किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। नशीले पदार्थों और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता है। यह विचार आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भवानीगढ़ में 6.61 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सब-डिवीजनल कांप्लेक्स का आधिकारिक रूप से उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के जिस भी शहर, कस्बे या गांव से हमें नशे की बिक्री की खबर मिलेगी, उस क्षेत्र के एसएसपी, […]

Read More

ओह तेरी!”आग” लगा रहा इस मशहूर पंजाबी Actress का Hot अंदाज, क्या आपने देखा…

पंजाब की मशहूर अभिनेत्री का हाट फोटोशूट सामने आया है,  जिसने इंटरनैट पर तहलका मचा दिया है। बताया  जा रहा है कि पंजाब के जालंधर शहर की रहने एक्ट्रैस सेजल शर्मा का हाल ही में एक ऐसा फोटोशूट सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर गर्मी बढ़ा दी है। सेजल शर्मा ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। सेजल सेक्सी और ऐलीगेंट आउटफिट्स में नजर आ रही हैं और लोगों द्वारा उसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। बता दें कि सेजल शर्मा  ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है तथा हाल ही में अपने ग्लैमरस शूट […]

Read More

सड़क सुरक्षा फोर्स के शहीद कांस्टेबल के परिवार को CM Mann ने सौंपा 1 करोड़ का चैक

भवानीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिन पहले ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पंजाब पुलिस के कांस्टेबल हर्षवीर सिंह की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए आज देश के लिए उनकी शहादत के सम्मान स्वरूप शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांस्टेबल हर्षवीर सिंह ने सड़क सुरक्षा फोर्स में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये एक्स-ग्रेशिया के रूप में दिए गए हैं, जबकि बीमा कवर के तहत एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि HDFC बैंक द्वारा प्रदान की […]

Read More

मुश्किलों में Honey Singh का कॉन्सर्ट, साइबर सेल ने भेजा Notice

मशहूर पंजाबी गायक व रैपर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, मुंबई साइबर सेल ने रैपर Heney Singh के महाराष्ट्र में होने वाले आगामी कॉन्सर्ट को लेकर टिकट एजेंसी को ‘कारण बताओ नोटिस’ भेजा है। उन पर बिना नाम लिखे कॉन्सर्ट टिकट बेचने का आरोप है। मुंबई साइबर सेल ने टिकट एजेंसियों को टिकटों की कालाबाजारी के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन गायक हनी सिंह के आगामी संगीत कार्यक्रम के लिए, जोमैटो टिकटिंग प्लेटफॉर्म ने फिर से नामों का उल्लेख किए बिना टिकट बेचे, जिसके कारण मुंबई साइबर सेल के प्रमुख यशस्वी […]

Read More

अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवकों को लेकर बोले मंत्री धालीवाल, किया अहम ऐलान

जालंधर : कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल एन.आर.आई. भवन पहुंचे। यहां उन्होंने एन.आर.आई. लोगों को आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान कुलदीप धालीवाल के साथ नकोदर से विधायक इंद्रजीत कौर मान, आदमपुर से पूर्व विधायक पवन टीनू व अन्य नेता मौजूद थे। इस दौरान एन.आर.आई. सभा में अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे पंजाबियों के भविष्य पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप धालीवाल ने कहा कि एन.आर.आई. सभा डिपोर्ट किए गए लोगों की मदद के लिए आगे आई है। जो लोग डिपोर्ट होकर पंजाब वापस आए हैं उन्हें सरकार द्वारा हर संभव […]

Read More

चंडीगढ़ आने-जाने वालों को बड़ी राहत, दूर हुई ये बड़ी परेशानी

 राहगीरों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एन.एच.ए.आई. ने सिंहपुरा-डेराबस्सी फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया है। इससे राहगीरों को काफी राहत मिली है। बता दें कि 2 फ्लाईओवर एक सिंहपुरा क्रॉसिंग और एक मैकडॉनल्ड क्रॉसिंग पर अब चालू हो गए हैं। इन फ्लाईओवर का निर्माण 48 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। वहीं बांकरपुर फ्लाईओवर अभी निर्माणाधीन है और उसका काम इस  साल जून तक पूरा होने की संभावना है। चंडीगढ़-जीरकपुर-डेराबस्सी हाईवे पर भीड़ कम करने के लिए इन फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। एन.एच.ए.आई. द्वारा एक ही कांट्रेक्ट के जरिए […]

Read More

तरुण चुघ का AAP पर बड़ा हमला, कहा-‘आप दा’ पार्टी का मतलब ही प्रशासनिक विफलता है

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ का बड़ा बयान  सामने आया  है, जिसमें उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया है।  बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा, “…   पंजाब मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ‘अस्तित्वहीन’ विभाग चलाया, भगवंत मान को यह मंत्रालय खोजने में 3 साल लग गए। ‘आप दा’ सरकार को प्रशासनिक सुधार मंत्रालय की जरूरत है नहीं क्योंकि ‘आप दा’ पार्टी का मतलब ही प्रशासनिक विफलता है। पंजाब में ‘माफिया राज’ चरम पर है… जनता की नजरों में ‘आप’ की छवि खराब हो चुकी है…” चुघ ने कहा कि शुक्र है तीन […]

Read More

अब होगी सख्त कार्रवाई… CM Mann ने पुलिस अधिकारियों को दिए Order

भवानीगढ़ : पंजाब से नशे व भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार पूरी सख्ती के साथ विशेष अभियान चला रही है तथा इसमें किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज संगरूर के भवानीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरैंस नीति अपनाई जा रही है। वहीं इस दौरान सीएम मान ने 6.61 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सब-डिवीजनल कांप्लेक्स का औपचारिक उद्घाटन किया। मौके पर सीएम मान ने कहा कि पंजाब के जिस भी शहर, कस्बे या गांव से हमें नशीले पदार्थों की बिक्री […]

Read More

पंजाब में 24 फरवरी से बंद रहेगी फ्री बस सेवा, जानें क्या है वजह

नूरपुरबेदी : पी.जी.आई. में इलाज करवाने वाले मरीजों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल पी.जी.आई. को चल रही मुफ्त बस सेवा को सोमवार से अगले आदेशों तक बंद रहेगी। श्री गुरु रामदास समाज सेवा, खेल, सांस्कृतिक एवं कल्याण सोसायटी, नूरपुरबेदी द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से इलाके के मरीजों को इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाने तथा वापस लाने के लिए निःशुल्क सेवा के तहत हिमाचल प्रदेश के कस्बा देहलां से वाया नूरपुरबेदी से होकर चलाई जा रही मुफ्त पी.जी.आई. बस सेवा को कुछ तकनीकी कारणों के चलते प्रबंधकों द्वारा 24 फरवरी दिन सोमवार से अगले आदेशों तक बंद […]

Read More

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, दवाई लेने जा रही महिला को नोचा

अबोहर  : अबोहर सहित आसपास के गांवों में आवारा कुत्तों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह एक महिला सरकारी अस्पताल में दवा लेने के लिए आ रही थी तो लक्कड़ मंडी के निकट घूम रहे आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच कर घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन 68 वर्षीय कृष्णा रानी निवासी बाजार नंबर 12 आखिरी चौक ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल में अपनी दवा लेने के लिए पैदल आ रही थी तो जब वह लक्कड़ मंडी के निकट पहुंची तो पीछे से 2 […]

Read More
Loading
google.com, pub-5231586460952669, DIRECT, f08c47fec0942fa0