google.com, pub-5231586460952669, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Author: newsdesk

इंदौर कलेक्टर का अनोखा अंदाज, जमीन पर बैठकर स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए आए नजर..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के कलेक्टर आशीष सिंह गुरूवार को एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए, कलेक्टर ना केवल शासकीय स्कूल पहुंचे बल्कि जमीन पर बैठकर बच्चों को पढाई भी कराई, इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने बच्चों के साथ अपने अनुभव को भी साझा किया। दरअसल गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह स्कूल चलो अभियान के तहत इंदौर के शासकीय स्कूल पहुंचे थे। कलेक्टर ने यहां की व्यवस्था को देखने के साथ ही शिक्षकों और प्राचार्य से भी चर्चा की, कलेक्टर ने यहां छात्रों के लिए मौजूद सभी सुविधाओं को बारीकी से देखा।  इसके बाद वह छात्रों […]

Read More

कटनी के चूना भट्टे में मैनेजर का आधा जला शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चूना बनाने वाली कंपनी के भट्टे में कंपनी के ही मैनेजर का शव मिला है। शव आधा जला हुआ था, सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने भट्टे के अंदर से शव को बाहर निकलवाया घटना कुठला थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम सम्मू था जो सिमको कंपनी में मैनेजर था। कुठला थाना पुलिस का कहना है कि फायर ब्रिगेड को बुलाकर भट्टे की आग को बुझा दिया गया था, उसके बाद शव को बाहर निकाला गया।  बताया जा रहा है कि सम्मू के साथ मारपीट की गई और […]

Read More

नदी में नहाने उतरे दो सगे भाइयों की डूबने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम..

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नदी में नहाने के लिए गए दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई है, घटना गैसाबाद थाना क्षेत्र के भैंसा गांव की है। परिजनों ने नदी से दोनों को निकाल कर हटा सिविल अस्पताल भेजा यहां पर डॉक्टरों ने उनको जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भैंसा गांव के रहने वाले विश्वास और इशांत गुरुवार को व्यारमा नदी के सिद्ध घाट हुसेना के पास नहाने गए थे। गहरे पानी की तरफ जाने से दोनों डूबने लगे   तभी दोनों अचानक गहरे पानी की तरफ चले गए और डूब गए। जब दोनों काफी देर […]

Read More

उज्जैन में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, अर्धनग्न हालत में डेढ़ किमी दूर तक भागकर बचाई जान ,पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, महिला डिंडोरी जिले की रहने वाली है। यह घटना बुधवार की है। महिला अपने पति के साथ काम की तलाश में इंदौर पहुंची थी और यहां पर महिला का मोबाइल गुम हो गया इसके बाद दोनों ट्रेन से उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचने पर पति-पत्नी दोनों काम की तलाश कर रहे थे। तभी बाइक सवार रवि नाम का युवक आया और उनको काम दिलाने के लिए कहा और एक खेत में ले गया यहां पर एक झोपड़ी में सफाई करने के लिए कहा फिर महिला […]

Read More

MP में कहीं नदियों पर तो कहीं 4 हजार फीट पर किया गया योगाभ्यास, मेडिकल के छात्रों ने भी दिखाया जमकर जोश

भोपाल: आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर देश भर सहित मध्यप्रदेश में भी योगाभ्यास किया गया। मध्य प्रदेश में जहां नदियों में योग किया गया तो वहीं मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में कलेक्टर विमला गढ़वाल के आदेश पर 4 हजार फीट ऊपर योगाभ्यास किया गया। घने कोहरे के बीच पचमढ़ी की धूपगढ़ चोटी पर योग किया गया। तो वहीं इंदौर में भी मेडिकल के छात्रों ने भी योगाभ्यास में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मेडिकल के छात्रों ने भी लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा… योगा डे पर मेडिकल के छात्रों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा […]

Read More
google.com, pub-5231586460952669, DIRECT, f08c47fec0942fa0