google.com, pub-5231586460952669, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Author: newsdesk

खत्म होते जंगल में मंगल की तैयारी, विलुप्त प्रजातियों से बंजर पहाड़ी पर सजाएंगे वाटिका

बड़वानी। जंगलविहीन हो चुकी सतपुड़ा की वादियों में इस बार विलुप्त हो रही वनस्पति प्रजातियों को सहेजने की कवायद की जा रही है। इसके लिए पर्यावरणविदों के साथ वन विभाग भी पहल कर रहा है। यहां खत्म होते जंगल में मंगल की तैयारी की जा रही है। सतपुड़ा की ऊंची पहाड़ी पर स्थित वनग्राम आमल्यापानी में करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में विलुप्त हो रही प्रजातियों को लगाकर बंजर पहाड़ी पर औषधीय वाटिका तैयार की जाएगी। प्री मानसून के दौरान इसे तैयार किया जाएगा, ताकि बारिश के दिनों में पर्यटक यहां पहुंचकर इसका आनंद ले सकें। यहां पर बड़े झरने के आसपास […]

Read More

आदिवासी के खेत पर कब्जा करने आया था नेता, महिलाओं ने पीटा, फाड़ दिए कपड़े

शिवपुरी। कोलारस थानांतर्गत ग्राम इमलौदा में एक आदिवासी के खेत पर कब्जा करने पहुंचे दबंग नेता जयपाल यादव की आदिवासी महिलाओं ने न सिर्फ जमकर पिटाई की बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। यादव ने आदिवासियों को सबक सिखाने और जान से मारने की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार इमलोदा निवासी सुरेश बाई पत्नी पप्पू आदिवासी उम्र 42 साल का इमलोदा में करीब पांच बीघा जमीन पर कई सालों से कब्जा है। इस कब्जे की उसके पास रसीद भी मौजूद हैं। इसी क्रम में सुरेश बाई 22 जून को अपने खेत में बोबनी कराने के लिए गांव के हरपाल यादव को उसके […]

Read More

पारिवारिक विवाद में तीन लोगों की हत्या, होमगार्ड जवान को घर में और दो युवकों को सड़क पर मौत के घाट उतारा

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेडा में सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक होमगार्ड सैनिक सहित तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता होमगार्ड सैनिक रमेश पिता रामगोपाल विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष, भतीजा विक्की पुत्र रवि विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, पुत्र उम्मू उर्फ उमेश पुत्र रमेश विश्वकर्मा 23 वर्ष बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों परिवारों में विवाद हुआ था घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत ग्राम बासा तारखेड़ा […]

Read More

मंत्री समर्थक भाजपा नेता की हत्‍या के आरोपी मंडीदीप से गिरफ्तार, भगवा यात्रा के झंडे-बैनर लगाने के दौरान मार दी थी गोली

 इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की श‍वयात्रा निकाली गई। सोमवार को पुलिस ने हत्‍या के दो आरोप‍ियों को गि‍रफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्‍या के आरोपियों को मंडीदीप से एक रिश्‍तेदार के यहां से पकड़ा गया है। मोनू कल्‍याणे की हत्‍या के आरोपित पीयूष और अर्जुन। मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था जब उसे […]

Read More

उधारी वापस मांगी तो जिलाबदर अपराधी ने माथे पर कट्टा रख कर ज्वैलर्स को मारी गोली

 श‍िवपुरी, खनियाधाना। खनियाधाना थानांतर्गत एक जिलाबदर अपराधी ने उधारी वापस मांगने पर कस्बे के एक ज्वैलर्स के माथे पर कट्टा रख कर गोली चला दी। गोली चलने से पहले ही ज्वैलर्स नीचे झुक गया। गोली का छर्रा उसकी कनपटी में जाकर लगा। जानकारी के अनुसार खनियाधाना में सोने-चांदी का काम करने वाले व्यवसायी धर्मेन्द्र पुत्र गुलाब सोनी उम्र 35 साल निवासी हरदौल मोहल्ला को उसी के पड़ौस में रहने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि के युवक जिलाबदर बदमाश रोहित केवट से पांच हजार रुपये की उधारी लेना थी। रविवार की दोपहर 3:30 बजे धर्मेन्द्र सोनी ने रोहित केवट से पैसे मांगे। बताया जा […]

Read More
google.com, pub-5231586460952669, DIRECT, f08c47fec0942fa0