google.com, pub-5231586460952669, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Author: newsdesk

अपकमिंग फिल्म भूलभुलैया-3 की स्टार कास्ट कार्तिक आर्यन

ग्वालियर। अपकमिंग फिल्म भूलभुलैया-3 के सितारे सोमवार को ग्वालियर आए और ग्वालियर शहर को सराहते हुए कहा कि यह शहर बहुत अच्छा है और यहां के लोग भी अच्छे हैं। मुख्य किरदार की भूमिका निभाने वाले ग्वालियर के ही कार्तिक आर्यन ने कहा कि यहां गजब का टैलेंट है। अभी हाल में मैं चंदू चैंपियन फिल्म के चलते ग्वालियर आया था और आने वाले समय में ग्वालियर के खाते में कई प्रोजेक्ट आएंगे। कार्तिक के साथ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, एनिमल फिल्म से सुर्खियों में आईं तृप्ति डीमरी और राजपाल यादव भी साथ थे। ओरछा में भूलभुलैया-3 की 15 दिनों की शूटिंग […]

Read More

जबलपुर से मुंबई के लिए पहले ही दिन विमान की पूरी सीट फुल

जबलपुर। सोमवार से विमान सेवा प्रारंभ हो गई। इंडिगो का विमान समय पर पहुंचा और मुंबई के लिए रवाना हुआ। पहले ही दिन यह विमान फुल रहा। मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होकर विमान निर्धारित समय पर जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचा। वर्षा के चलते वाटर सैल्यूट नहीं दिया जा सका। इंडिगो मुंबई-जबलपुर-मुंबई रूट पर एयरबस 350 का संचालन कर रहा है। 186 यात्री क्षमता वाले इस विमान में मुंबई से 183 यात्री जबलपुर आए, तो जबलपुर से 180 यात्री मुंबई के लिए रवाना हुए। शनिवार को रहेंगी दो उड़ान इस रूट पर स्पाइस जेट की साप्ताहिक उड़ान संचालित की जा रही है। यह […]

Read More

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटन के अंतिम दिन अठखेलियां कर रहे शावक देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गए

उमरिया। पर्यटन के अंतिम दिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली रेंज में कांटीवाह बाघिन के शावकों ने पर्यटकों को जमकर रोमांचित किया। बाघिन की टेरीटरी वाले क्षेत्र का नाम कांटीवाह है। इसलिए बाघिन का नाम भी कांटीवाह वाली बाघिन हो गया है। शावक देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गए अठखेलियां कर रहे यह शावक देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गए और उन्हें देख रहे पर्यटक रोमांचित होकर किलकारियां निकालने लगे। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन शावकों की अठखेलियां देख पर्यटक विभाेर हो गए और उन्हें देर तक ताकते रहे। खुश नजर आ रहे थे […]

Read More

दो जंगली जानवर भेड़ के बाड़े में घुसे, 20 भेड़ों को मारा

सबलगढ़। सबलगढ़ क्षेत्र के नंदपुरा गांव में रविवार की देर रात को दो जंगली जानवर एक भेड़ों के बाड़े में जा घुसे। जिससे जानवरों ने 19 भेड़ों को मार डाला। बाड़े में 60 भेड़ थी, जिसमें से महज 30 ही बाकी है, 10 के करीब भेड़ भी लापता हो गई थी। रात के समय परिवार ने आवाज सुनकर जानवरों को भगाया तो लोगों पर भी हमला किया। जिससे परिवार भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक यह हमला लकड़बग्घा का था। सुबह होने पर वन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मांगरोल के पाटई वाले हनुमान मंदिर के पास बसे […]

Read More

महाकाल मंदिर परिसर में अब दिल्ली की डॉक्टर को काटा आवारा कुत्ता, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

उज्जैन। महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को कुत्ते के काटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिल्ली से महाकाल मंदिर में दर्शन करने आई डॉक्टर के पैर में कुत्ते ने काट लिया। अस्पताल में संचालित अस्पताल में श्रद्धालु को प्रारंभिक उपचार देकर इंजेक्शन के लिए अस्पताल भेज दिया। दिल्ली से डॉ. जूही सारस्वत अपने पति के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए आई थी। महाकाल मंदिर में गर्भगृह में दर्शन के बाद वे महाकाल मंदिर के परिसर में अन्य मंदिरों में दर्शन कर रही थी। तभी कुत्तों के झुंड में से एक कुत्ते ने जूही के पैर में काट लिया। मंदिर के […]

Read More
google.com, pub-5231586460952669, DIRECT, f08c47fec0942fa0