भोपाल में आज ‘मां के नाम’ रोपे जा रहे 12 लाख पौधे, CM मोहन यादव ने जंबूरी मैदान पर लगाया आंवले का पौधा
भोपाल। शनिवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर हरियाली महोत्सव पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इस अवसर भोपाल के जंबूरी मैदान पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंवले का पौधा रोपते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री सुबह करीब सवा दस बजे जंबूरी मैदान पहुंचे। हरियाली महोत्सव के तहत आयोजित इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में जंबूरी मैदान पर कुल 25 प्रजातियों के लगभग 5000 पौधे रोपे गए। जिलेभर में आज विभिन्न क्षेत्रों में 12 लाख पौधे मां के नाम […]
Read More