google.com, pub-5231586460952669, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Author: newsdesk

पंजाब में Registry कराने वालों के लिए जरूरी खबर, सरकार ने दी यह बड़ी राहत

लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा 31 जुलाई 2024 तक 500  गज से नीचे के बिना एनओसी के प्लाट की रजिस्ट्री करने के लिए ऐलान किया गया था, जिसकी अवधि 28 फरवरी 2025 तक रखी गई थी। आज उक्त तारीख का आखिरी दिन था जिसके कारण आज पंजाब सरकार ने 28 फरवरी से तय सीमा को 6 महीने के लिए आगे बढ़ाते हुए लोगों को फिर से बड़ी राहत दी गई है। अब लोग 31 अगस्त 2025 तक 500 गज के प्लाट खरीदने के लिए बिना एनओसी वाली शर्त के आधार पर रजिस्ट्रियां करवा सकते हैं।

Read More

तहसीलदार के घर पर विजिलेंस की Raid, इस बड़े मामले से जुड़े हैं तार

लुधियाना: लुधियाना में तहसीलदार के घर पर विजीलैंस रेड होने की सूचना है।  बताया जा रहा है कि  सब रजिस्ट्रार (पश्चिमी) में हुई करोड़ों रुपए की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में विजीलेंस ब्यूरों ने तहसीलदार और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, अभी इस मामले में कोई उच्चाधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है। लेकिन, विजीलेंस टीम ने आज सब रजिस्ट्रार (पश्चिमी) में और तहसीलदार के घर पर छापेमारी की है, जहां से काफी सारे दस्तावेजों को जब्त किया गया है।  बताया जा रहा है कि  विजीलैंस को  तहसीलदार के घर से काफी कुछ मिला है। फिलहाल, कुछ देर बाद […]

Read More

Deport मामलों में पंजाब सरकार सख्त, इतने Travel Agents पर हुई FIR

पंजाब सरकार ट्रैवल एजेंटों पर सख्त नजर आ रही है। युवकों को अमेरिका सरकार द्वारा डिपोर्ट किए जाने के बाद पंजाब सरकार ने कार्रवाई करते हुए अब तक ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 24 मामले दर्ज किए हैं तो वहीं 7 ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार भी किए जा चुके है। इस संबंधी पूरी जानकारी पंजाब के NRI मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दी है। मंत्री धालीवाल ने कहा हमारी टीमें धोखाधड़ी करने वाले ट्रैवल एजेंटों को ढूंढ रही हैं। जल्द ही डिपोर्ट मामले में और गिरफ्तारियां की जाएंगी। अमृतसर के अजनाला में अब तक 1274 ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों की जांच की […]

Read More

पंजाब के स्कूलों के लिए Good News, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया बड़ा ऐलान

चंडीगढ़: राज्य के सरकारी स्कूलों के छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरियों के लिए पुस्तकें खरीदने हेतु 15 करोड़ रुपये की ग्रांट राशि जारी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक प्राइमरी स्कूल के लिए 5,000 रुपये, प्रत्येक मिडल स्कूल के लिए 13,000 रुपये जबकि प्रत्येक हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए 15,000 रुपये आवंटित किए गए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन पुस्तकों की खरीद […]

Read More

बेटी के पेट में हुआ अचानक तेज दर्द, अस्पताल पहुंचा परिवार… डॉक्टरों की Report से खिसकी पैरों तले जमीन

जालंधर : शहर से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। जानकारी के मुताबिक, 14 वर्षीय लड़की के साथ बिहार के 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पीड़ित परिवार ने इस संबंधी शिकायत पुलिस को दर्ज करवा दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 4/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले प्रिंस के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने भार्गव कैंप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। परिवार […]

Read More
google.com, pub-5231586460952669, DIRECT, f08c47fec0942fa0