लुधियाना में प्रिंकल फायरिंग मामला, पुलिस जांच में हुए हैरानीजनक खुलासे

पंजाब

लुधियाना: पंजाब केसरी ने शुक्रवार देर रात्रि ही खुलासा कर दिया था कि प्रिंकल पर हमला करने वाला गैंगस्टर ऋषभपाल बैनी उर्फ नानू ओर उसका साथी सुशील कुमार गिरफ्तार हो चुका है। परंतु जिला पुलिस ने इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की थी। शनिवार को पत्रकार सम्मेलन के जरिए डी.सी.पी. इंवेस्टीगेशन शुभम अग्रवाल, ए.सी.पी. अनिल भनौट व थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी अमृतपाल शर्मा ने मीडिया के समक्ष खुलासा किया है।

डी.सी.पी. ने बताया कि पुलिस ने गुरविन्द्र सिंह उर्फ प्रिंकल निवासी 32 सैक्टर चंडीगढ़ रोड़ के बयान पर गैंगस्टर ऋषभ बैनीपाल उर्फ नानू, सुशील कुमार, विपुल शर्मा, साहिल सपरा, आकाश जाट, हनी सेठी, हरप्रीत सिंह, एडवोकेट गगनप्रीत सिंह, ससुर रजिन्द्रपाल सिंह, साले सुखविन्द्र पाल सिंह व 2-3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

डी.सी.पी. शुभम अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार देर सांय रंजिशन नानू ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रिंकल पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। घटना में दुकान में बैठी प्रिंकल की पार्टनर महिला मित्र भी घायल हुई थी। जवाबी फायरिंग में प्रिकंल ने 7-8 राऊंड फायर किए। जिनमें 3 गोलियां नानू के ओर 4 गोलिया सुशील को लगी है। आरोपी भागते हुए टिब्बा रोड़ के रहने वाले एक राजकुमार नामक व्यक्ति से गन प्वाइंट पर एक्टिवा छीनकर फरार हो गए  जिन्हें पुलिस ने देर रात्रि थाना डिवीजन नंबर 5 के इलाके दुर्गा माता मंदिर के निकट से काबू कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। पुलिस को शुक्रवार देर सांय घटनास्थल पर से 32 बोर की एक पिस्टल ओर 5 जिंदा कारतूस व 17 खोल बरामद हुए है। बरामद पिस्टल नानू गैंग का है जो कि अवैध है।

 अस्पताल में खुद हुए भर्ती

सूत्रों के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद नानू अपने साथी के साथ मौके से भाग रहा था। तभी रास्ते में उसने टिब्बा रोड़ के रहने वाले राजकुमार नामक व्यक्ति से गन प्वाइंट पर एक्टिवा छीन ली ओर फरार हो गए। काफी देर तक वे छिपते छिपाते रहे। परंतु गोली लगने व अधिक खून के बह जाने के कारण दोनों को अत्याधिक पीड़ा हुई । जिस कारण दोनों देर रात डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के प्रशासन ने जिला पुलिस को जानकारी दी। जहां से उन्हें सिवल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए दोनों को वापिस डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नानू के 3 ओर सुशील के 4 गोलियां लगी

डी सी पी अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन नानू के 3 गोलिया लगी है। 2 गोलिया पेट में ओर एक गोली बाजू में लगी है जोकि खतरे से बाहर है जबकि सुशील के 4 गोलिया छाती ओर बाजू पर लगी है। डाक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पर्सनल रंजिश तब्दील हुई वारदात में

डी.सी.पी. ने बताया कि प्रिंकल ओर नानू के बीच उसकी पत्नी को लेकर रंजिश थी। प्रिंकल ने पत्नी से लव मैरिंज करवाई थी  परंतु फिलहाल प्रिंकल का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। प्रिकंल के ससुराल पक्ष की ओर से नानू को पसंद किया जाता था। वे बेटी का रिश्ता नानू के साथ करना चाहते थे परंतु प्रिंकल ने भाग कर शादी कर ली।
इस बात की रंजिश ससुराल पक्ष के लोग रखते थे। ससुराल पक्ष ने नानू से संपर्क साधा ओर प्रिंकल पर हमले की योजना बनाई। उक्त जानकारी प्रिंकल ने पुलिस को बयान में दी है।

शुक्रवार सुबह हुई थी मोबाइल पर झड़प

सूत्रों के अनुसार प्रिंकल ओर नानू के बीच शुक्रवार को मोबाइल पर तीखी झड़प हुआ थी। प्रिंकल के ससुराल पक्ष के लोग उसकी गलत शब्दावली को लेकर उससे खासा परेशान थे। जबकि प्रिंकल का कहना है कि उसके ससुराल पक्ष के इशारे पर नानू ने उस पर ताबड़तोड़ गोलिया चलाई है। प्रिंकल के अनुसार ससुराल पक्ष ने उसे जान से मारने की सुपारी नानू गैंगस्टर को दी है।

2 महीने पहले वापिस ली थी पुलिस सुरक्षा

पत्रकार सम्मेलन में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डी.सी.पी. शुभम अग्रवाल ने बताया कि 2021-22 से प्रिंकल के पास 2 गनमैन थे। 10 अगस्त 2024 को प्रिंकल के खिलाफ आई.टी. एक्ट के तहत थाना दुगरी में केस दर्ज हुआ जिसमें प्रिंकल भगौड़ा करार दिया गया जिस कारण पुलिस प्रशासन की ओर से प्रिंकल की पुलिस सुरक्षा वापिस ली गई। हालांकि प्रिकंल के पास 30 बोर का लाइसैंसी रिवाल्वर है। रिवाल्वर के उपयोग से जवाबी फायरिंग में उसने नानू ओर उसके गैंग पर कई राऊंड फायर किए है।

केस में नामजद अमित सेठी ने सोशल माडिया पर रखा अपना पक्ष

कथित आरोपी हनी सेठी ओर प्रिंकल के बीच लंबे अर्से से सोशल मीडिया पर तकरार चल रही थी जिस कारण दोनों के बीच रंजिश है। दोनों पर केस दर्ज थे। परंतु कुछ महीने पहले दोनों के बीच आपसी रजामंदी से केस का निपटारा कर लिया गया। परंतु गत रात्रि प्रिंकल के बयान पर दर्ज केस में हनी सेठी को भी नामजद किया गया है जिसके बाद हनी सेठी ने सोशल मीडिया पर आकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस वारदात में उसकी कोई संल्पिता नहीं है। वह अपने परिवार के साथ शांति से रहना चाहता है। उसके 2 छोट बच्चे है। वह अपना कारोबार करता है। प्रिंकल के साथ उसकी पुरानी रंजिश जरुर है परंतु नानू गैंग की ओर से की गई फायरिंग में उसका कोई किरदार नहीं है। उसे जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। उसने प्रिंकल सहित प्रशासन से गुजारिश की है कि उसे इस मैटर में जबरदस्ती न धकेला जाए। कहीं इस हरकत से उसकी पूरी जिंदगी तबाह न हो जाए। उसने दोस्तों से सहयोग व पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *