बठिंडा: सी.आई.डी. में तैनात एक डी.एस.पी. के घर से 2 महिलाओं ने 23 लाख रुपए के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि उक्त महिलाएं डी.एस.पी. के घर पर काम करती थीं जिन्होंने मौका मिलते ही इस चोरी को अंजाम दिया। उक्त दोनों महिलाएं घर में आते जाते वक्त सी.सी.टी.वी. कैमरों में भी कैद हो गईं हैं।

डी.एस.पी. परमिन्दर सिंह की पत्नी तरनजीत कौर ने पुलिस को बताया कि गत दिनों उन्होंने सफाई आदि के लिए 2 महिलाओं को अपने घर में काम पर रखा था। गत 18 सितम्बर को उक्त दोनों महिलाओं ने मिलकर उनके घर से सोने, चांदी व हीरों के जेवरात चोरी कर लिए, जिनकी कीमत 23 लाख रुपए के करीब बनती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके उक्त दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।