Pervez Musharraf Passed Away: पाकिस्तानी सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

 
Pervez Musharraf Passed Away: पाकिस्तानी सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

मुशर्रफ को दिल और उम्र संबंधी दूसरी कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। परवेज मुशर्रफ ने ही 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बिना बताए भारत के खिलाफ कारगिल युद्ध की शुरुआत की थी। 

उन्होंने सेनाध्यक्ष रहते तख्तापलट कर पाकिस्तान में मार्शल लॉ भी घोषित किया था। उन्हें पाकिस्तान के सबसे भ्रष्ट सैन्य शासकों में गिना जाता है। 

दावा किया जाता है कि परवेज मुशर्रफ के कारण ही भारत और पाकिस्तान में दुश्मनी और ज्यादा गहरी हुई थी।

पाकिस्तान में 12 अक्टूबर 1999 को सैन्य तख्तापलट हुआ था। अक्टूबर 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मुशर्रफ को उनके पद से हटाने की कोशिश की थी। इसके बाद ही मुशर्रफ ने अपने वफादार जनरलों के साथ शरीफ का तख्तापलट करने की साजिश शुरू कर दी थी। 

11 सितंबर 2001 के हमले के बाद जब अमेरिका ने अफगानिस्तान पर हमला किया तो मुशर्रफ ने इसका समर्थन किया था।

करगिल युद्ध की रची थी साजिश

परवेज मुशर्रफ कारगिल युद्ध के वक्त पाकिस्तानी सेना के प्रमुख थे। कई पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुशर्रफ ने कारगिल युद्ध को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अंधेरे में रखा था।

मुशर्रफ ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को देश से बाहर जाते ही 1999 में सैन्य तख्तापलट कर दिया था। 

उस समय नवाज शरीफ श्रीलंका दौरे पर गए थे। पहले तो उन्होंने मॉर्शल लॉ लगाया और बाद में खुद को पाकिस्तान का राष्ट्रपति घोषित कर दिया।