शरीर का ऐसा कौन सा हिस्सा है, जिसमें खून नहीं पाया जाता?

Which is the part of the body in which blood is not found?
 
शरीर का ऐसा कौन सा हिस्सा है, जिसमें खून नहीं पाया जाता?

करियर की जब बात आती है तो सबसे पहले एक ही चीज आती है कि पढ़ाई के बाद कैसे अच्छी नौकरी हासिल की जाए कि लाइफ सेट हो जाए। 

आज हम आपको नौकरी हासिल करने में मदद करने के लिए आपकी जनरल नॉलेज बढ़ाने के कुछ सवाल बता रहे हैं। इससे आपको अपनी जीके बढ़ाने में मदद मिलने के साथ ही साथ देश दुनिया और इतिहास के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

किस देश में राष्ट्रपति का कार्यकाल सिर्फ एक साल का होता है?

स्विट्जरलैंड दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां राष्ट्रपति का कार्यकाल एक साल से ज्यादा नहीं होता है। साथ ही उसे दुबारा चुनाव लड़ने की अनुमति भी नहीं दी जाती है।

शरीर का ऐसा कौन-सा हिस्सा है, जिसमें खून नहीं पाया जाता?


कॉर्नियां ही शरीर का वो हिस्सा है जिसमें खून नहीं पाया जाता है। 

ब्रिटिश भारतीय राज्य क्षेत्र का आखिरी प्रमुख विस्तार कब हुआ?
 

ब्रिटिश भारतीय राज्य क्षेत्र का आखिरी प्रमुख विस्तार डलहौजी के समय में हुआ। 

किस ग्रह को बौना ग्रह माना जाता है?


प्लूटो ग्रह को बौना ग्रह माना जाता है।

सौ साल का युद्ध किनके बीच लड़ा गया?


फ्रांस और इंग्लैंड के बीच सौ साल का युद्ध लड़ा गया।

वह कौन सा जानवर है जो भूख लगने पर अपना शरीर खा सकता है?


चूहा ही वो जानवर है जो भूख लगने पर अपना शरीर भी खा सकता है।

'धमेक स्तूप' किस स्थान पर स्थित है?


'धमेक स्तूप' सारनाथ में स्थित है।

इंसान द्वारा सबसे पहले इस्तेमाल की जाने वाली धातु कौन सी थी?


इंसान द्वारा सबसे पहले इस्तेमाल की जाने वाली धातु तांबा थी।