मुंबई लोकल ट्रेन में ऐसे परेशान होते हैं लड़के-लड़कियां, Viral हुआ Video...

 
मुंबई लोकल ट्रेन में ऐसे परेशान होते हैं लड़के-लड़कियां, Viral हुआ Video...

Viral Video: सोशल मीडिया पर मुंबई लोकल ट्रेन के एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ये दिखाया गया है कि लोकल ट्रेन में सफर करने के दौरान लड़की और लड़कों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस वीडियो को देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं और इस शेयर भी कर रहे हैं।

बता दें कि मुंबई लोकल ट्रेन में अक्सर भीड़ ज्यादा होती है, जिसकी वजह से लोग काफी परेशान दिखते हैं। कई लोग कह रहे हैं कि ऐसा हमारे साथ भी कई बार होता है।


वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियों की कोच में जगह देने को लेकर उनके बीच झड़प हो जाती है। सभी एक दूसरे से बहस करते दिखते हैं, वहीं, लड़कों की कोच में लोग एक दूसरे के शरीर की बदबू से भी परेशान रहते हैं।

इस वीडियो को मुंबई शहर नाम के एक पेज ने शेयर किया है, जो बेहद ही मजेदार है। वीडियो को लोग बार बार देख रहे हैं और जमकर हंसते नजर आ रहे हैं।

वहीं, इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि ऐसा हमारे साथ भी कई बार होता है।

इस वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा अक्सर हमारे साथ होता है।'

एक और यूजर ने लिखा, 'कुछ लोग नहा के नहीं आते हैं।' वहीं, एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा, 'लेडीज कोच में भी ऐसा ही होता है।' बता दें कि इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इसे शेयर करने का सिलसिला जारी है।